महराजगंज जिले में बड़ी डिजिटल पहल शुरू हो गई है। अब जिले के 882 ग्राम सचिवालय पूरी तरह डिजिटल हो गए हैं और किसी भी सेवा के लिए नकद भुगतान नहीं लिया जाएगा। ग्रामीण अब QR Code स्कैन करके ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सभी लेनदेन का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड सहित कुल 243 सेवाएं अब डिजिटल तरीके से उपलब्ध होंगी।
#Maharajganj
#DigitalVillage
#QRCodePayment
#DigitalIndia